धनतेरस पर यातायात व्यवस्था
धनतेरस पर यातायात व्यवस्था जोधपुर /धनतेरस के मौके पर 18 अक्टूबर को शहर के भीतरी बाजारों में संभावित भारी भीड़ और खरीदारी को देखते हुए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है। पुलिस ने शनिवार को दोपहर 11 बजे से रात 11 बजे तक अंदरूनी बाजारों में किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा हैँ.
एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी ने आदेश जारी कर बताया कि दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन, ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी सहित किसी भी तरह का वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र में नहीं जा सकेगा।
शहर के आडा बाजार, सर्राफा बाजार, सिटी पुलिस, माणक चौक, कन्दोई बाजार, घंटाघर, बाटा तिराहा, जवाहर खाना मोड़ से कदूस होटल तक, बाटा तिराहा से गोरूदा बावड़ी होते हुए मोती चौक, त्रिपोलिया बाजार और कन्दोई बाजार तक मुख्य मार्ग सिर्फ पैदल आने-जाने वालों के लिए खुला रहेगा। आडा बाजार, दूध का चौहटा, भोली बाई मंदिर, जालप मोहल्ला से बालवाड़ी तक भी केवल पैदल आवाजाही की अनुमति होगी.
नई सड़क से घंटाघर चौकी तकः दोनों ओर केवल दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
तीन और चार पहिया वाहनः राजकीय उम्मेद स्टेडियम के सामने पार्किंग की व्यवस्थारखी गईं हैँ सरदारपुरा बी रोड (गोल बिल्डिंग से चिल्ड्रन पार्क तक): सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. वाहनों को गांधी मैदान पार्किंग में रखा जा सकेगा ।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर भीतरी क्षेत्र में ना जाएं और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें ताकि शहर में यातायात सुचारू बना रहे।