बस हादसे की जानकारी के लिए हेल्प नंबर जारी

बस हादसे की जानकारी के लिए हेल्प नंबर जारी

 जैसलमेर /मंगलवार, 14 अक्टूबर को जैसलमेर से जोधपुर आ रही केके ट्रैवल्स की बस (आरजे 09पा8040) की आगजनी दुर्घटना में लापता हुए या नहीं मिल पा रहे परिजनों की पहचान तथा सहायता कार्यों के लिए । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार सहायता नम्बर जारी किए हैँ. जिला प्रशासन जोधपुर व जैसलमेर पूरी तत्परता और सक्रियता से कार्य कर रहा है।

मृतकों की पहचान के लिए उनके दो निकटतम परिजनों से डीएनए सैंपल लिया जाएगा। इस उद्देश्य से महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर के कॉटेज संख्या 4 एवं 5 में और जैसलमेर स्थित जवाहर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में विशेष व्यवस्था की गई है। परिवार जन व रिश्तेदार हेल्प नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है.

 हेल्पलाइन नंबरः

जिला नियंत्रण कक्ष, जोधपुर : 0291-2650349, 2650350

महात्मा गांधी अस्पताल : 09414159222

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फसल), जोधपुर : 9414919021

जैसलमेर के महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

ट्रॉमा सेंटर, जवाहर अस्पताल, जैसलमेर :

9460106451

9636908033

जैसलमेर हेल्पलाइन नंबर :

9414801400

8003101400

02992 252201

02992 255055

डीएनए पहचान प्रक्रिया को त्वरित गति से पूरा करने के लिए विशेषज्ञ टीम अजमेर और बीकानेर से जोधपुर आ रही है।