शिशु पाल सिंह निम्बडा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

शिशु पाल सिंह निम्बडा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

शिशु पाल सिंह निम्बडा बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष                     पाली/ कांग्रेस ने प्रदेश में 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. पाली से शिशुपाल सिँह निम्बाडा को जिलाध्यक्ष की कमान सोंपी हैं. कांग्रेस संगठन के हिसाब से पाली सहित 50 जिले हैं। 5 जिलाध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। जिलाध्यक्षों में 12 मौजूदा विधायकों को मौका दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर सहित कई जगह पुराने जिलाध्यक्षों को रिपीट किया है।

पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र से कॉग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में बाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकिट के दावेदार चामुंडेरी सरपँच जसवंत राज मेवाडा सहित कई नेताओं ने दावेदारी जताई परन्तु शिशु पाल सिंह निम्बडा का पार्टी ने चयन करते हुए  जिलाध्यक्ष बनाया हैं।