कंटेनर में लगी आग       

कंटेनर में लगी आग       

कंटेनर में लगी आग                        जयपुर /राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर ट्रक में भीषण आग लग गई जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया। कंटेनर ट्रक उन्नाव से मुंबई मीट लेकर जा रहा था तभी डूंगरपुर इंटरचेंज के पास ट्रक का टायर फट गया और वह बेकाबू होकर एलईडी पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में ब्लास्ट हो गया और आग लग गई जिससे ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसे में मृतक ड्राइवर आकाश निवासी उन्नाव की मौत हो गईं।कंटेनर में मीट लेकर उन्नाव से मुंबई जा रहा था ट्रक। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रक बेकाबू होकर पलट गया और उसमें आग लग गई.