कार से पर्स चोरी

कार से पर्स चोरी

वेगनार कार से पर्स चोरी दो मोबाइल फोन व 18 ग्राम सोने के आभूषण गायब

जोधपुर 3 दिसम्बर/ सरदारपुरा थाना क्षेत्र में खड़ी एक कार से अज्ञात चोर पर्स चुरा कर ले गया। चोरी हुए पर्स मे नकदी जेवर व मोबाईल फोन थे। पाल बालाजी रोड स्थित आयुषी आंगन सोसायटी निवासी सिल्वेस्टर स्टेनली ने सरदारपुरा थाने मे दी पुलिस रिपोर्ट मे बताया है कि गत 18 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे उनकी वेगनार कार (RJ19 CG 6527) सेट एंडुस हॉल सरदारपुरा के बाहर खड़ी थी।

इस दौरान अज्ञात चोर ने कार मे रखा उनकी पत्नी का पर्स चुरा लिया। चोरी हुए पर्स में दो मोबाइल फोन (एक OPPO व एक Samsung) करीब ₹10000 की नकद राशि लगभग 17–18 ग्राम सोने के आभूषण तथा अन्य सामान रखा हुआ था।

पीड़ित के अनुसार अगले दिन सुबह एक OPPO मोबाइल स्कूल के पास मिला जिसे उन्होंने बरामद कर लिया जबकि Samsung फोन अभी भी लापता है। उसका बिल पीड़ित पहले ही सरदारपुरा थाने में जमा करा चुका है।

पीड़ित सिल्वेस्टर स्टेनली ने व्यक्तिगत रूप से थाने पहुंचकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ग) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह को सौंपी है।

पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।