डिजाइन विकास कार्यशाला एवं गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
डिजाइन विकास कार्यशाला एवं गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यक्रम धातु शिल्प का समापन जोधपुर/ धातु शिल्प पर डिज़ाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला (DDW) और गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण (GSHPP) कार्यक्रम का समापन समारोह ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर जोधपुर में आयोजित किया गया। ई.पी.सी.एच हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा ने बताया कि आज 06 दिसम्बर को धातु शिल्प पर डिज़ाइन एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यशाला (DDW) और गुरु शिष्य हस्तशिल्प प्रशिक्षण (GSHPP) कार्यक्रम का समापन समारोह ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर जोधपुर में आयोजित किया गया।यह कार्यक्रम हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) द्वारा आयोजित और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के कार्यालय द्वारा प्रायोजित था।
इस समारोह में निम्नलिखित अतिथि उपस्थित थेहंसराज बाहेती सीओए सदस्य ई.पी.सी.एच रवि वीर चौधरी सहायक निदेशक कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प जोधपुररा जेश गुप्ता अध्यक्ष जोधपुर चैप्टर रवि वीर चौधरी ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। हंसराज बाहेती ने प्रतिभागी कारीगरों को सफल उद्यमी बनने के लिए डीसी(एच) और ईपीसीएच की ऐसी तकनीकी कार्यशालाओं और डिज़ाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदान किए गए नए डिज़ाइनों आधुनिक तकनीकों और कौशल विकास के अवसरों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। राजेश गुप्ता ने कारीगरों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें हस्तशिल्प क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के लिए लगन से काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम के दौरान डिजाइनर कुमार रवि रंजन (मास्टर शिल्पकार और प्रशिक्षक) मुजाहिद मोती लालवानी सहित 60 प्रतिभागी कारीगर भी उपस्थित थे।