उत्कृष्ट कार्य करने पर भाग संख्या 134 के बीएलओ व सहायकों का हुआ सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने पर भाग संख्या 134 के बीएलओ व सहायकों का हुआ सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत । विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत
वार्ड नम्बर 18 व भाग संख्या 134 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ नरपतराज व सहायक रूख्सार बानो और नजमा अथहर बानो का साफा व माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट और भाजपा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री पप्पसा सिलावट द्वारा सम्मान किया गया। पार्षद मोहम्मद शहजाद सिलावट और पप्पसा सिलावट ने बताया कि एस आई आर कार्यक्रम के तहत बीएलओ टीम ने वार्ड में घर-घर जाकर फॉर्म वितरित किए तथा भरवाने में वार्डवासियों की पूरी मदद की। उनके इस समर्पित कार्य की सराहना करते हुए वार्डवासियों ने समारोह का आयोजन कर स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

स्वागत कार्यक्रम में अब्दुल गनी ताजक, मोहम्मद नासिर खताई, मोहम्मद मंसूर अतारी, एडवोकेट आमिर खान सिलावट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मीडिया प्रभारी एस. मोहम्मद सिलावट, राजेन्द्र पंवार, नन्दकिशोर राठौड़, रामप्यारी देवी जांगिड़, उर्मिला देवी सुथार, अमराराम सोलंकी, पुरुषोत्तम पारिख, प्रदीप लखारा, तुलसीराम सैन, लोकेश सोलंकी, सुशीला देवी, इमरान टांक, फिरोज सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।
