गरीब असहाय एवं विकलांग बालिकाओं के 51 जोड़ा का निशुल्क विवाह का होगा आयोजन

गरीब असहाय एवं विकलांग बालिकाओं के 51 जोड़ा का निशुल्क विवाह का होगा आयोजन

गरीब असहाय एवं विकलांग बालिकाओं के 51 जोड़ा का निशुल्क विवाह का होगा आयोजन 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

वेलफेयर फाउंडेशन सोजत की बैठक आयोजित 

सोजत। गरीब, असहाय एवं विकलांग बालिकाओं के 51 जोड़ा का निःशुल्क विवाह समारोह आगामी 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) क सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन सोजत सिटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन संस्थापक अध्यक्ष घेवरसा सिसरवादा एवं संस्थापक मेहरसा राणावत की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में विवाह समारोह की व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें माणक चंद सिलोडा, घनश्याम दास लखानी, पुरुषोत्तम हटेला, शान्ती लाल लड्ढा, राजेन्द्र सिंह अजीतपुरा, हनुमान सिंह एडवोकेट, नवीन कुमार गुप्ता, माला राम गोयल, राम लाल सिरवी, चुन्नी लाल पंवार, अशोक देवड़ा आदि शामिल थे।

बैठक में सभी सदस्यों ने इस सेवा कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और विवाह समारोह को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर सहयोग का संकल्प लिया।