बी.एल.ओ  वैष्णव का किया सम्मान

बी.एल.ओ  वैष्णव का किया सम्मान

बी.एल.ओ  वैष्णव का किया सम्मान

पाली 18 नवम्बर। जहां आमतौर पर राजकीय सेवा से सेवा निवृत होने वाले कार्मिक सेवानिवृत से एक वर्ष पूर्व ही सारे कार्यो से मुक्त होना चाहते है वही दूसरी और निर्वाचन क्षैत्र के भाग संख्या 46 के बी.एल.ओ.के सेवानिवृत के डेढ माह से कम समय होने के बावजूद वह विशेष पुनरीक्षण अभियान मे न केवल पूरे जोश के साथ कार्य कर रहें है बल्कि उन्होंने अपने लक्ष्य को भी पूर्ण कर लिया जिसकी कार्य कुशलता पर मंगलवार को ईआरओ ने विशेष सम्मान किया।

   निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि निर्वाचन क्षैत्र के भाग संख्या 46 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिठु (रोहट) मे लेवल प्रथम पर कार्यरत शिक्षक जग्गूदास वैष्णव पिछले 20 वर्षो से बूथ लेवल अधिकारी का कार्य कर रहे हैं । आगामी 31 दिसम्बर को अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर राजकीय सेवा से सेवानिवृत हो रहे । सेवा निवृति मे इतना कम समय होने के बावजूद वे विशेष पुनरीक्षण अभियान मे पूर्ण मेहनत के साथ जुटे हुए है। इनकी इसी कार्यकुशलता पर मंगलवार को विशेष सम्मान किया गया।