एक्टिवा सहित एक गिरफ्तार
एक्टिवा सहित एक गिरफ्तार
बाली/ पुलिस थाना क्षेत्र बाली से एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया साथ ही एक एक्टिवा भी जब्त की गईं.
जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया कि पुलिस थाना बाली जिला पाली के हल्का क्षेत्र में 02 जुलाई.2025 की रात्रि में अज्ञात मुलजिमानो द्वारा प्रार्थी रफिक खाँ के साथ मारपीट कर उसको स्कुटी एक्टीवा नम्बर आरजे 22 बीए 4150 व एक विवो मोबाईल तथा रोकड रूपये चुराकर ले जाने का प्रकरण दर्ज हुआ जिसको गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात मुलजिमानो की तलाश हेतू थानाधिकारी परबतसिंह निरीक्षक पुलिस थाना बाली जिला पाली के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठीत टीम द्वारा अज्ञात मुलजिमानो की तलाश हेतु तकनिकी सोर्स व मुखबिरान सोर्स एक्टीव किये जाकर मुखबिरान सोर्स से 14 दिसम्बर.2025 को मुलजिम हरीराम उर्फ हरिश को प्रकरण संख्या 102 / 02.जुलाई.2025 धारा 115 (2) व 303(2) 3 (5) बीएनएस पुलिस थाना बाली में गिरफ्तार किया गया। मुलजिम आले दर्जे का बदमाश है उसके विरूद्ध पुर्व मे दो मुकदमें दर्ज है । मुलजिम की निशादेही में प्रकरण का माल मशरूका स्कुटी एक्टीवा नम्बर आरजे 22 बीए 4150 बरामद की गई ।