फीस बढ़ाने पर विधार्थियो का प्रदर्शन       

फीस बढ़ाने पर विधार्थियो का प्रदर्शन       

फीस बढ़ाने पर विधार्थियो का प्रदर्शन                                जैसलमेर/ मिश्रीलाल सावल राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को फीस बढ़ोतरी के विरोध में स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्र प्रतिनिधि दिव्या सैनी के नेतृत्व में स्टूडेंट्स ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान स्टूडेंट्स ने जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू) के कुलपति और महाविद्यालय प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की। एक हजार तीन सौ रुपए की फीस अब 3500 रुपए की गईं जिसका विरोध कर छात्राओं ने 

प्रदर्शन कर फीस भरने में असमर्थता जताई ओर बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हर सेमेस्टर में परीक्षा फीस में बेतहाशा बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा, "पहले जो फीस 1300 रुपए थी उसे अब बढ़ाकर सीधा 3500 रुपए कर दिया गया है। अधिकांश छात्राएं मध्यम और गरीब परिवारों से आती हैं जो इतनी भारी भरकम फीस भरने में सक्षम नहीं हैं। अगर फीस कम नहीं की गई तो कई छात्राओं को अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ सकती है.

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के पूर्व जिला अध्यक्ष भोम सिंह भणियाणा भी छात्राओं के समर्थन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि छात्राओं के हक की लड़ाई में एनएसयूआई परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा ओर छात्राओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही फीस कटौती पर फैसला नहीं लिया गया तो छात्र शक्ति मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना होगा