अनियंत्रित होकर स्कूल बस चढ़ी डिवाइडर पर
Uncontrolled,school,bus,on,dividers
अनियंत्रित होकर स्कूल बस चढ़ी डिवाइडर पर
दौसा। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। घटना एनएच 21 लालसोट बाईपास पुलिया के पास की है। हादसे के समय बस में कई बच्चे सवार थे। बताया जा रहा था कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। इस बीच अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर जा चढ़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्कूल बस को सीज कर मामले की जांच में लग गई है।