एसआईआर फार्म वितरण का कार्य प्रगति पर

एसआईआर फार्म वितरण का कार्य प्रगति पर

एसआईआर फार्म वितरण का कार्य प्रगति पर       पाली 7 नवम्बर। निर्वाचन आयोग जिला निर्वाचन अधिकारी एलएनमंत्री के निर्देशानुसार जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इसके तहत बीएलओ घर घर जाकर जिले में विधानसभाओं में ईफ फार्म का वितरण कर रहे है। शुक्रवार को सोजत उपखण्ड क्षेत्र के बागावास व धाकडी का निरीक्षण कर बूथ लेवल अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।उपखण्ड अधिकारी व निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मांसिगाराम जांगिड़ ने बताया कि सोजत क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर शुक्रवार को बुथ संख्या 215 बागावास, बुथ संख्या 204 व 205 धाकड़ी का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में गहन निरीक्षण कार्य के लिए ईएफफॉर्म, एंट्री, जानकारी देना फॉर्म संग्रहण मैपिंग आदि कार्यों की जानकारी ली तथा संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा संकलन परिगणना प्रपत्रों की पूर्ति एवं मैपिंग कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें ताकि अभियान का लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके। इस दौरान बुथ लेवल अधिकारी अभिषेक गुप्ता व महेन्द्र आसेरी उपस्थित रहे।-----