84 टीमों का गठन कर 373स्थनों पर दी दबिश
84 टीमों का गठन कर 373 स्थनों पर दी दबिश पाली / जिले में विभिन्न अपराधों में वांछित मुलीजमों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में कई स्थनों पर दबिश दी गईं. जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने बताया कि जिले मे अपराधों की रोकथाम हेतु भिन्न-भिन्न प्रकरणों में फरार अपराधी / मफरुर / स्थायी वारंटीयों की दस्तयाबी एवं हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को अलसुबह चिन्हित स्थानों पर एक साथ धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाकर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही करवायी गयी। सेक्टर पाली के प्रभारी विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली जिनके सहायतार्थ मदनसिंह उप पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी पाली शहर अमरचंद रतनु वृताधिकारी पाली ग्रामीण रतनाराम देवासी वृताधिकारी सोजतसिटी एवं इन वृत के समस्त थानाधिकारीगण व सेक्टर बाली मे चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिनके सहायतार्थ पारस चौधरी वृताधिकारी बाली जितेन्द्र सिंह राठौड़ वृताधिकारी सुमेरपुर एंव इन वृत के समस्त थानाधिकारीगण के द्वारा एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही की जाकर समस्त थानाधिकारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित स्थानों की चैकिंग व भिन्न-भिन्न प्रकरणों में फरार अपराधी / मफरुर / स्थायी वारंटीयों ईनामी अपराधियों हार्डकोर एवं हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध कार्यवाही व ज्यादा से ज्यादा धरपकड़ करने एवं लोकल एंव स्पेशल एक्ट में कार्यवाही करने बाबत समस्त अधिकारियों को व्यक्तिशः ब्रीफ किया जाकर अलग-अलग टीमें बनाकर ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया।
जिला पाली में एरिया डोमिनेशन के तहत कुल 84 टीमों का गठन किया जाकर 334 अधिकारियों /कर्मचारियों की अलग-अलग टीमे बनाई गई। अलग-अलग टीमों द्वारा 373 स्थानों पर एक साथ में दबीश दी गई जिसमें आर्म्स एक्ट एनडीपीएस एक्ट आबकारी अधि हत्या हत्या के प्रयास लूट डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित कुल 09 अपराधी एवं स्थाई वारण्टी गिरफ्तारी वारण्टी 335 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 में 80 अपराधी, सामान्य प्रकरणों में 11 वांछीत अपराधी 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 में 39 अपराधी कुल 139 मुल्जिमानों को एरिया डोमिनेशन विशेष अभियान के तहत गिरफ्तार किया तथा 06 हार्डकोर एवं 96 हिस्ट्रीशीटर को चेक कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
लोकल एंव स्पेशल एक्ट के तहत दिनांक 16.दिसंवर.2025 कोजिला पाली में एरिया डोमिनेशन के साथ लोकल एंव स्पेशल एक्ट के तहत भी कार्यवाही करते हुए 04 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमे 02 आबकारी अधि० में 02 एवं 02 अन्य अधिनियम में कार्यवाही कर 84 देशी शराब के पव्वे जब्त कर कुल 04 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
-------