56भोग महाआरती और अन्नकूट प्रसाद वितरण

56भोग महाआरती और अन्नकूट प्रसाद वितरण

56भोग महाआरती और अन्नकूट प्रसाद वितरण

पाली/शहर में शुक्रवार कार्तिक शुक्लपक्ष नवमी के पावन अवसर पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज द्वारा नाइयों की ढाल स्थित श्री सती माता भवन में वार्षिक अन्नकूट महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। समाज भवन श्रद्धा भक्ति और परंपरागत उत्साह से सराबोर नजर आया।

समाज विकास समिति के अध्यक्ष देवीलाल अडाणिया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव पर श्री सती माताजी, समाज के आदिपुरुष श्री अजमीढ़ महाराज और खाटू श्याम भगवान को समर्पित 56 भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई।

इस झांकी में विविध प्रकार की मिठाइयाँ नमकीन फल-फ्रूट और विशेष पकवान शामिल थे। भक्तों ने झांकी के दर्शन कर आत्मिक शांति का अनुभव किया

नवयुवक मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सोनी (रोड़ा) ने बताया कि शाम सवा आठ बजे आरंभ हुई महाआरती में सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया। आरती के उपरांत कदमपाक प्रसाद के रूप में पारंपरिक अन्नकूट का भोग लगाया गया। पूरे परिसर में जय सती माताजी श्री अजमीढ़ महाराज की जय और खाटू श्याम की जय के जयघोष गूंजते रहे।

नवयुवक मंडल महामंत्री ढगलचंद कड़ेल ने बताया कि इस वर्ष अन्नकूट का प्रसाद गोपीनाथजी मंदिर के पुजारी पुरषोत्तम महाराज की विशेष देखरेख और वैदिक विधि-विधान से तैयार किया गया।

 किशोर खजवानिया ने बताया कि आयोजन की तैयारियों में संरक्षक बाबूलाल मौसूण, विकास समिति महामंत्री महेश भामा, नवयुवक मण्डल उपाध्यक्ष हरीश अडाणिया, योगेश भामा, दिनेश मौसूण, मनीष माहेच राजू सुरंडीया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने तन-मन-धन से योगदान दिया। पूरे आयोजन की व्यवस्था समाज के नवयुवक मंडल और महिला मंडल ने मिलकर की।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया। भव्य अन्नकूट महोत्सव में शहरभर से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समरसता सहयोग और एकता का संदेश दिया।