15 फरवरी सोजत सिटी में अपने द्वितीय विवाह महोत्सव
सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विवाह सम्मेलन व सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन; आज पाली में पोस्टर विमोचन किया गया
पाली: सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन ने आगामी 15 फरवरी 2026 को सोजत सिटी में अपने द्वितीय विवाह महोत्सव और प्रथम सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आज पाली में समारोह का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
मुख्य आकर्षण 21 अनाथ व दिव्यांग गरीब बच्चियों का विवाह
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष घेवरसा सिसरवादा ने आयोजन को लेकर दी जानकारी ।
संस्थापक सदस्यों मेहराराम राणावत पुरुषोत्तम राम, प्रदीप परिहार राजेन्द्रसिंह अजीतपुरा किरण पनुसा और मालाराम गोयल - के मार्गदर्शन में, यह अनूठा कार्यक्रम 21 अनाथ व दिव्यांग गरीब बच्चियों के निःशुल्क विवाह के पुनीत उद्देश्य के लिए समर्पित है। यह आयोजन महामंडलेश्वर ओम जी महाराज व
संतों के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा, जो इसे और भी प्रेरणादायक बना देगा।
मेधावी छात्रों का सम्मान
"सेवा का संकल्प: युवा शिक्षा, रोजगार और निःशुल्क विवाह के साथ समाज का उत्थान" के ध्येय वाक्य के साथ समारोह का मुख्य उद्देश्य युवाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। इस दिशा में फाउंडेशन द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मोटिवेशनल स्पीकर इंजीनियर राहुल कुमार (संस्थापक, ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान उदयपुर) भी युवाओं को संबोधित करेंगे।
नशा मुक्त अभियान के लिए पदयात्रा
सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन समाज सेवा शिक्षा रोजगार और नशा मुक्त अभियान के लिए निरंतर कार्यरत है। इसी उद्देश्य के तहत फाउंडेशन बेरोजगारी को खत्म करने और नशा मुक्त सोजत बनाने के लिए पाँच गाँवों चंडावल गुड़ा बच्छराज सांडिया खोखरा और सोजत सिटी में जागरूकता पदयात्रा भी आयोजित करेगा।
इस अवसर अध्यक्ष चुन्नाराम बाडसा उपाध्यक्ष पुखराज भायल राजेन्द्रसिंह कुम्पावत सचिव मंजु मेघवाल मीडिया प्रभारी सुमन मेघवाल संरक्षक मंडल भुराराम कुकाराम पंवार महेश सापेला सुनिल दहिया रतन पन्नुसा, चुन्नीलाल पंवार, राजेन्द्र ढाबर सोहनलाल परिहार गिरधारीलाल जयपाल आदि मौजूद रहे।
-