सड़क निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना

सड़क निर्माण की मांग को लेकर दिया धरना

सड़क निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन

पाली / सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी सड़क पर ही बैठ गए। ताकि मौके पर आने वाले अधिकारियों को सड़क की खस्ताहाल स्थिति से अवगत करवा सके।

पाली शहर के न्यू शक्ति नगर के आउटर सिग्नल के निकट गुरुवार को क्षेत्रवासी सड़क पर धरने पर बैठे गए। उनकी शिकायत हैं कि 72 फीट बालाजी मंदिर की तरफ जाने वाले यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जिसे दुरुस्त करवाने के लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से मिलकर पीड़ा बताई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए आज गुरुवार को सड़क पर बैठना पड़ा। ताकि मौके पर आने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को यहां की स्थिति से अवगत करवाया जा सके। इस दौरान यहां कई जने धरने पर बैठे रहे।

मनोज सिंगाड़िया राहुल बालोटिया सुरेश चौधरी बाबूलाल बालोटिया सोनीदेवी, ममता देवी, रेखा बालोटिया पुष्पादेवी नर्मदा देवी सहित कई लोग यहां धरने पर बैठे है। सभी की मांग है कि नया गांव 72 फीट बालाजी मंदिर की तरफ जाने वाले सड़क और सूरज स्कूल की तरफ जाने वाली खस्ताहाल सड़क का निर्माण करवाया जाए।