न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्थानीय न्यू मॉडर्न माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके सरस्वती वंदना के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया पीले वस्त्र ,पीले पुष्प, पीला मिष्ठान अर्पित किया गया । अध्यापक अध्यापिकाओ ने बसंत पंचमी का महत्व बच्चों को समझाया और व्यवस्थापिका निर्मला कंवर ने बच्चों को आशीर्वचन प्रदान किया । प्रधानाध्यापक गंगा सिंह सांखला ने अपने विचार प्रकट किए । इस अवसर पर मोहम्मद हुसैन, भारत कुमार, मोनिका टॉक सोनिया टॉक रजनी बंजारा सकीना शेख विपाशा मकवाना अंजुम उपस्थित रहे ।