रूपावास - सांडिया का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इआरओ ने  किया निरीक्षण

रूपावास - सांडिया का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इआरओ ने  किया निरीक्षण

 रूपावास - सांडिया का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इआरओ ने  किया निरीक्षण

THE BHASWAR TIMES NEWS

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत इआरओ ने रूपावास व सांडिया का किया निरीक्षण

पाली, 1नव। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार पाली जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम के तहत सोजत विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ मासिंगाराम जांगीड़ ने रूपावास, साण्डिया, का निरीक्षण कर बीएलओ को दिशा निर्देश दिए। 

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सोजत जांगीड ने बताया कि गणना प्रपत्र फिडिंग मे न्युन लक्ष्य प्राप्ति वाले बुथ संख्या 106 सुनिल गर्ग रूपावास, बुथ संख्या 095, 096,097 साण्डिया का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए लगाये गये ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सहायकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये, साथ ही प्रतिदिवस गणना प्रपत्र को प्रतिदिन संग्रहण करने के लिए कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एक समयबद्ध कार्यक्रम है, बुथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का डेटा संकलन, परिगणना प्रपत्रों की पूर्ति एवं मैपिंग कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें ताकि अभियान का लक्ष्य समय पर हासिल किया जा सके। 

इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी असलम खिलजी, निर्मला चौहान, रुपाराम, सांडिया सरपंच माणकचन्द सिलोडा, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश पालीवाल, कनिष्ठ सहायक सुनिता चौधरी बुथ लेवल अधिकारी बाबुलाल, महेंद्र कुमार,विनोद वैष्णव व हरेंद्र सोऊ उपस्थित थे।

इसी प्रकार पाली विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 74, 75, 76 व 77, सोजत के बांता में बीएलओ, बीएलए और वॉलंटियर द्वार परिणगना प्रपत्रों का संग्रहण व ऑनलाइन कार्य किया गया। मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मूसालिया के भाग संख्या 19 व 20, भाग संख्या 1 से 5 तक  एवं 22, भाग संख्या 282, 217 में बीएलओ द्वारा परिणगना प्रपत्रों के संग्रहण व प्रपत्र भरवाएं गए।