रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार     

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार     

रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार       

   पाली में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई कर पटवारी अशोक को रंगे हाथ पकड़ा है। एंटी करप्शन ब्यूरो एसीबी पाली द्वितीय इकाई की टीम ने शनिवार को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए  पटवार मंडल सिरियारी मारवाड़ जंक्शन पटवारी अशोक को पकड़ा।
आरोपी ने परिवादी से उसके प्लॉट-दुकान के म्यूटेशन भरने के बदले रिश्वत मांगी । परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने जाल बिछाकर  आरोपी पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत मिली कि परिवादी से उसके प्लॉट व दुकान का म्यूटेशन भरने की एवज में अशोक पटवारी, पटवार मंडल सिरियारी 50 हजार रुपए रिश्वत के मांग रहा है।
इसके बाद भूवन भूषण यादव उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में एसीबी की पाली द्वितीय के प्रभारी खींव सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम ने रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया।
इसके तहत आरोपी अशोक पटवारी पटवार मंडल सिरियारी, जिला पाली को रिश्वत के 50 हजार 10 हजार रुपए असली व 40 हजार के डमी नोट लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है।