मृत्यु भोज ना कर गोमाता को खिलाई 251 किलो लापसी

मृत्यु भोज ना कर गोमाता को खिलाई 251 किलो लापसी

मृत्यु भोज ना कर गोमाता को खिलाई 251 किलो लापसी

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । स्व. श्रीमती कुकीदेवी/स्व. जसाराम परिहार ग्राम मुरडावा،सोजत की मृत्यु होने पर परिजनों ने मृत्यु भोज का बहिष्कार करते हुए गांव में एक अच्छी पहल करते हुए कुकीदेवी के स्वर्गवास के उपल्ब्ध में मृत्यु भोज न करके

जोधपुर सत्य प्रेम सेवा संस्थान में असहाय लोगों को भोजन करवाया ओर गोसैवा धाम धन्धेडी सोजत में गोमाता को 251किलो लापसी बनाकर खिलाई गई। जिससे समाज में फिजुल खर्च व कुरीतियों के खिलाफ अच्छी पहल का संदेश दिखाई दिया। समाज के कुछ पंचगणों ने नाराजगी जताई व परिवार वालों का समाज से बहिष्कार करने की धमकी दी गई। मगर कुकी देवी के परिजन ने उसकी कोई परवाह नहीं करते हुए अच्छी पहल की जिसे लोगों द्वारा सहराया गया।