स्वस्थ्य नारी से ही सशक्त परिवार - राजेश कुमार
स्वस्थ्य नारी से ही सशक्त परिवार - राजेश कुमार
अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का हुआ आयोजन
पाली, 14 अक्टुम्बर । ब्लाॅक पाली ग्रामीण परियोजना में महिला एवं बाल वि कास विभाग द्वारा मंगलवार को पंचायत समिति सभागार मे अष्टम राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन उपनिदेशक राजेश कुमार महिला एंव बाल विकास विभाग एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुरभि चौहान की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम मे उपनिदेशक ने स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार की थीम पर महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी । महिला एंव बाल विकास विभाग एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती चौहान ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मोटा अनाज,हरी पत्तेदार सब्जिया व पोषाहार से विभन्न प्रकार के तैयार किये गये व्यंजनो के महत्व के महत्वपूर्ण लानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी देवाराम चौधरी ने पालनहार योजना ,आंगनबाड़ी और स्कूल के समन्वित कार्यक्रम के बारे मे तथा संदर्भ व्यक्ति प्रभु सिंह द्वारा ईसीसीई गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती मंजु देवी,श्रीमती जीना संतोष,श्रीमती रीना मेवाड़ा, कनिष्ठ लेखाकार शालिनी मेवाड़ा, ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार, भगवान सिंह , परियोजना सहायक भवानी प्रकाश, जिला समन्वयक सिकंदर खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे