दो नवम्बर तक पॉस मशीन से राशन वितरण कार्य रहेगा बन्द

दो नवम्बर तक पॉस मशीन से राशन वितरण कार्य रहेगा बन्द

 नवम्बर तक पॉस मशीन से राशन वितरण कार्य रहेगा बन्द

पाली, 30 अक्टूबर। राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने पॉस मशीनों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी बदलाव के चलते जिले में 2 नवम्बर तक राशन सामग्री वितरण कार्य, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य बन्द रहेगा।

जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा पॉस मशीन में राशन डीलरों की बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण की अनिवार्यता, पासवर्ड के स्थान पर पिन सिस्टम और कई अन्य पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए तकनीकी सुधार किया जा रहा है, ताकि राशन सामग्री वास्तविक पात्र उपभोक्ताओं को ही मिल सके। जिले में समस्त पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विभागीय निर्देशानुसार जिले में माह अक्टूबर, 2025 में राशन सामग्री से वंचित रहे पात्र उपभोक्ताओं को बकाया राशन सामग्री का वितरण 3 से 5 नवम्बर 2025 तक किया जायेगा।