निजी बसे कल से नहीं चलेगी
निजी बसे कल से नहीं चलेगी जोधपुर/शुक्रवार से जोधपुर से निजी बसे संचालित नहीं होगी परिवहन विभाग और प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के बीच चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बस ओनर एसोसिएशन ने 31 अक्टूबर से सभी तरह की बसों का संचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। गुरुवार आधी रात बाद निजी बसों का संचालन नहीं होगा।
एसोसिएशन के सचिव राजेंद्र परिहार ने इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम भेजे पत्र में यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए सरकार से अनुरोध किया है कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए स्तर पर व्यवस्था करें।अखिल भारतीय पर्यटक परमिट बस मालिक एसोसिएशन के अध्य्क्ष ने बताया कि 29अक्टूबर कोमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए बताया कि 31 अक्टूबर से सभी बसों का संचालन बंद कर रहे है जिसके कारण यात्रियों को असुविधा होने पर खेद प्रकट करते है तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते यात्रियों की सुविधा के लिये अपने स्तर पर व्यवस्था करने का अनुरोध किया हैं. | साथ ही उप मुख्यमंत्री मुख्य सचिव परिवहन आयुक्त पुलिस कमिश्नर जोधपुर जिला कलेक्टर जोधपुर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जोधपुर को भी सूचित किया हैं.