गोयल जी ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहिताश दौसा ने किया 82वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
गोयल जी ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहिताश दौसा ने किया 82वीं बार किया स्वैच्छिक रक्तदान
THE BHASWAR TIMES NEWS
दौसा / सुमित कुमार बैरवा ।।आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय गोयल जी ब्लड फाउंडेशन के अध्यक्ष रोहिताश दौसा ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए 82वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। यह रक्तदान रामकरण जोशी राजकीय अस्पताल, दौसा में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रोहिताश दौसा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आमजन, विशेषकर युवाओं से आगे आकर नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई जिंदगियां बच सकती हैं।
रामकरण जोशी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों एवं स्टाफ ने रोहिताश दौसा के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। गोयल जी ब्लड फाउंडेशन द्वारा लगातार किए जा रहे रक्तदान शिविरों एवं जागरूकता अभियानों को भी समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया।
स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रोहिताश दौसा के 82वीं बार रक्तदान करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय कदम बताया।