आगामी बजट में पाली के मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
आगामी बजट में पाली के मुद्दों को लेकर हुई चर्चा पाली/जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री भंवर राव ने स्वायत शासन एवं नगरीय विकास तथा जिला प्रभारी मंत्री झाबरसिंह खर्रा का प्रदेश के आगामी वित्तिय वर्ष में शहर में करवाए जाने वाले विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं के निदान हेतु बजट प्रावधान में रखे जाने वाले दर्जनों मुद्दो का ध्यान खींचा तथा इस सिलसिले में एक विस्तृत ज्ञापन सोंपते हुए शिकायत नहीं विकास कार्यो को अमली जामा पहनाने हेतु नगर निगम पाली को विशेष आर्थिक पैकेज दिलवाने की पुरजोर मांग की।
भंवर राव ने जिला प्रभारी मंत्री खर्रा से शहर के विकास के विभिन्न मुद्दो पर खुलकर चर्चा की तथा बिन्दुवार शहर की समस्यों के निदान एवं करवाए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
आगामी बजट में शहरी जनता को पट्टे भूमि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों के सरलीकरण निस्तारण, नगर निगम ओडिटोरियम के नवीनीकरण, मिल क्षेत्र के शिवाजी नगर, प्रताप नगर, समेत शहर के दर्जनों क्षतिग्रस्त सामुदायिक भवनों के पुनःनिर्माण, के साथ ही प्रताप नगर - शिवाजी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित शिवाजी नगर उप अग्निशमन केन्द्र के नवीनीकरण समेत जर्जर हो रही नगर निगम सम्पतियों के पुननिर्माण विकास के साथ शहर के सभी 65 वार्ड क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों नाले-नालियों की मरम्मत, पुनः निर्माण हेतु बजट में प्रावधान रखवाने जैसे जनहितार्थ मुद्दो पर खुलकर चर्चा की।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लाखोटिया उद्यान तालाब मानपुरा भाकरी महादेव बगीची लोड़िया बांध को विकसित करने हेतु बजट में मंजूरी दिलवाने का भी आग्रह किया।
बजट में जनहितार्थ कार्यों के त्वरित निदान प्रक्रिया को प्रभावी क्रियान्वित हेतु एकल खिड़की (Online) योजना लागू करवाने के मुद्दे को भी रखा।जिला प्रभारी एवं स्वायत शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने गंभीरता के साथ विस्तृत चर्चा के बाद आगामी बजट में स्वीकृति हेतु उचित कार्यवाही का पुरा-पुरा भरोसा जताया। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय पूर्व पार्षद भरत राव मंगलाराम मेघवाल, रामलाल रेगर माणकचंद चौहान, कानाराम मेघवाल घेवरचन्द रेगर मांगीलाल राव श्रवण कुमार नायक नरेन्द्र कुमार राव इत्यादि उपस्थित थे।