नामा माता मित्र मंडल द्वारा पैदल संघ गाजे बाजे के साथ रवाना 

नामा माता मित्र मंडल द्वारा पैदल संघ गाजे बाजे के साथ रवाना 

नामा माता मित्र मंडल द्वारा पैदल संघ गाजे बाजे के साथ रवाना 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। शहर के क्षत्रिय घांची समाज के बोराणा परिवार के नामा माता मित्र मंडल द्वारा 14 वें वर्ष भी श्रद्धालुओं का एक पैदल यात्रा संघ बुधवार को सुकड़ी नदी स्थित पूर्णेश्वर धाम के पास नवनिर्मित नामा माता मंदिर से गाजे बाजों के साथ रवाना हुआ जो देसूरी स्थित नामा माता मंदिर पहुंचेगा जहां यह संघ वहां दर्शन करने के बाद राजसमंद जिले में स्थित चारभुजा नाथ गढबोर पहुंचेगा वहां दर्शन कर देश में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करेगा उसके बाद यह संघ पुनः देसूरी स्थित नामा माता मंदिर पहुंचेगा जहां सप्तम वर्ष ध्वजारोहण व विशाल भजन संध्या में भाग लेकर वहां आयोजित महाप्रसादी ग्रहण करेगा। इस दौरान पैदल संघ का शहरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस मौके गणपत बोराणा, घेवरच़द बोराणा, प्रकाश बोराणा,बाबूलाल बोराणा ,गणपत बोराणा शान्ति मशहूर,जीत बोराणा, नारायण बोराणा, भामाशाह जवरी लाल बोराणा, मीना लाल बोराणा, कानाराम बोराणा, थानाराम बोराणा, माणक बोराणा, ताराचंद बोराणा अशोक बोराणा, हेमाराम बोराणा,सहित आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।