अस्पताल में स्वान भगाएंगे डॉक्टर

अस्पताल में स्वान भगाएंगे डॉक्टर
अस्पताल में स्वान भगाएंगे डॉक्टर

अस्पताल में स्वान भगाएंगे डॉक्टर

 जोधपुर /जोधपुर और जैसलमेर के तीन हॉस्पिटल में वहां नियुक्त डॉक्टर्स को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो अस्पताल में स्वान के प्रवेश को रोकने की सुनिश्चितता करेंगे. जोधपुर के प्रतापनगर हॉस्पिटल में डॉ. नरेश चौहान और मंडोर सैटेलाइट हॉस्पिटल में डॉ. निर्मला बिश्नोई को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में डेंटिस्ट डॉ. सरदाराराम पंवार को नोडल अधिकरी बनाया गया है। अब नोडल डॉक्टर की जिम्मेदारी होगी की वे मरीज का उपचार करने के साथ स्वान भी भगाएंगे.

जैसलमेर पीएमओ ने बताया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि हॉस्पिटल में कुत्ते नहीं होने चाहिए। इसलिए हमने डॉ. सरदाराराम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी ड्यूटी होगी कि हॉस्पिटल में कुत्ते नहीं आने चाहिए। गेट बंद रहे और जहां भी चार दिवारी से कुत्ते आ रहे हैं उन्हें रोका जाए।हास्पिटल में कुत्तो की संख्या ज्यादा होने पर वे पीएमओ और नगर परिषद की टीम से कॉर्डिनेट कर उन्हें पकड़वाने का काम करेंगे।