नवीन कार्यकारणी को माननीय न्यायाधिपति माथुर द्वारा दिलाई शपथ
नवीन कार्यकारणी को माननीय न्यायाधिपति माथुर द्वारा दिलाई शपथ
THE BHASWAR TIMES NEWS
जिला न्यायालय परिषर में माननीय न्यायाधिपति द्वारा उपडाकघर, ई सेवा केंद्र तथा आरोग्य भवन का किया लोकार्पण
शनिवार दिनांक 7/2/2026को पाली जिला न्यायालय परिषर में पाली न्यायक्षेत्र के संरक्षक तथा न्यायाधिपति श्री कुलदीप माथुर तथा माननीय मुकेश राजपुरोहित न्यायाधिपति राज उच्च न्यायालय पाली शाम 4 बजे आगमन हुआ तथा 4:15 बजे पर सर्किट हाउस पहुंचने पर श्री राजेंद्र कुमार RHJS जिला न्यायाधीश पाली व पी एम जोशी अध्यक्ष जिला बार एसोसिययन पाली द्वारा स्वागत कर बुके भेट कर माला पहनाकर सत्कार किया गया / सिक्योरिटी हाउस में राजस्थान पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर होने के पश्चात मुख्य अतिथि माननीय माथुर तथा माननीय मुकेश राजपुरोहित न्यायाधिपति पाली जिला न्यायालय परिषर में पहुंचे तत्पश्चात मुख्य द्वार पर जिला बार एसोसिययन पाली के नवीन कार्यकारीणी अध्यक्ष pm जोशी उपाध्यक्ष श्री जब्बर सिंह हाथलाई सचिव श्री मुकुल सोनी सहसचिव श्री कुंदन चौहान सहित संपुर्ण कार्यकारणी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सुमेर सिंह राजपुरोहित ,कमलेश दवेरा ,योगेंद्र ओझा ,दिनेश मोहन शर्मा ,डॉ चन्द्र भानू राजपुरोहित, खेतसिंह केसरिया, अर्जुन सिंह चारण ,मो साबिर खान सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत सरकार किया ! तत्पश्चात महिला अधिवक्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर माननीय न्यायाधिपति का स्वागत किया!
मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधिपति एवं संरक्षक पाली न्याय क्षेत्र माथुर व माननीय मुकेश राजपुरोहित न्यायाधिपति द्वारा सर्वप्रथम उप डाकघर कचहरी परिसर का लोकार्पण किया गया जिसमें समस्त अधिवक्ता पक्षकारो ,कर्मचारीगण व आम नागरिकों को डाकघर संबंधित संपूर्ण सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा !उक्त डाकघर को न्यायालय परिसर में पूर्ण रूप से विधि अनुसार स्थापित कर पाली न्यायालय परिसर को सौभाग्य प्राप्त हुआ तत्पश्चात न्यायाधिपति गणों द्वारा आरोग्य सेवा क्लिनिक का लोकार्पण राजेंद्र कुमार जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष pm जोशी अभिभाषक मंडल पाली तथा पाली न्यायिक अधिकारी गण द्वारा किया गया !पाली जिला न्यायालय परिषर में आरोग्य सेवा क्लिनिक का स्वास्थ्य सेवा में मुख्य योगदान रहेगा ! पाली जिला न्यायालय परिषर में रोजाना हज़ारों पक्षकारो का आना जाना रहता हे अधिवक्ता गण तथा न्यायिक कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा स्वास्थ्य के संबंध में न्यायालय परिसर में किसी भी व्यक्ति के आपातकालीन स्थिति में सुलभ व्यवस्था उपलब्ध होगी साथ ही चिकित्सक व सहायक चिकित्सक भी न्यायालय समय में उपस्थित रहेंगे ! तत्पश्चात न्यायाधिपति गणों द्वारा आम जनता के लिए के लिए ई सेवा केंद्र की सुविधा का लोकार्पण भी किया गया ई सेवा केंद्र से अधिवक्ता पक्ष कर तथा अन्य कर्मचारी सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकेंगे !
तत्पश्चात माननीय न्यायाधिपति जिला बार एसोसिएशन पाली के नवनिर्वाचित नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025_ 2026 के मुख्य कार्यक्रम में पधारे तथा मंचासीन हुए साथ में श्री राजेंद्र कुमार जिला न्यायाधीश पाली श्री रणजीत जोशी श्री दिलीप सिंह उदावत श्री योगेंद्र ओझा अधिवक्ता मंचासीन हुए अतिरिक्त जबर सिंह हाथलाई उपाध्यक्ष,सचिव मुकुल सोनी भी मंचासीन हुए! माननीय न्यायाधिपति गणों द्वारा नवीन कार्यकारी को शपथ दिलाई गई तथपश्चात निजी विद्यालय द्वारा देश भक्ति सांस्कृतिक तथा लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम में अभिभाषक मंडल के निर्वाचन करने वाली टीम गजेंद्र सिंह मेड़तिया सहित संपूर्ण टीम का स्वागत सत्कार किया गया !

न्यायाधीश माथुर ने अधिवक्ताओं-अधिकारियों से त्वरित न्याय के लिए डिजिटल माध्यम के प्रति जागरूक होने,ई सेवा का उपयोग करने,पेपरलेस वर्किंग पर आधारित होने की आवश्यकता बताई! देरी से अपराध की ओर बढ़ने,न्यायिक आस्था समाप्त आमजन म हो रही होने पर चिंता जताई! संगठन के अध्यक्ष को सहयोग देकर कार्य करने को समय की मांग की आवश्यकता बताई!