भंडाना में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
Kalash,Yatra,was,taken,out,Bhandana,with,the,consecration,idols
भंडाना में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा
दौसा। भंडाना में शिव पंचायत व हनुमान जी और चौथ माता की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शिव जी के जय कारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा रोशन ढाणी से प्रारंभ होकर आगरा रोड़ से होते हुए रैगर मौहल्ला में स्थित श्री रामदेव जी महाराज मंदिर पहुंची। बाबा रामदेव सेवा समिति व ग्रामवासियो के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें जगह-जगह फूलों से वर्षो कर सभी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा में ग्रामवासी महिलाओं और बच्चो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। इसमें रैगर समाज के व्यक्ति मौजूद रहे।