गर्भवती महिला की मौत मामला दर्ज
गर्भवती महिला की मौत मामला दर्ज आहोर /जिले के आहोर थाना इलाके में 5 माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठाया है। वे मॉर्च्यूरी के सामने धरना दे रहे है।
थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि 14 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आहोर हॉस्पिटल के बाहर एक क्रूजर गाड़ी में विवाहिता का शव रखा हुआ है और परिजन वही मौजूद है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जानकारी जुटाकर शव को मॉर्च्यूरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी आहोर अस्पताल की मॉर्च्यूरी पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर जिसमें पति देवेन्द्र कुमार सास पुषादेवी व ससुर रमेश भील के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पीहर पक्ष ने गाड़ी में शव लाने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग की है। गुड़िया के पति देवेन्द्र ने थाने में सरेंडर कर दिया है।
लोग मॉर्च्यूरी के बाहर शनिवार रात को अलाव जलाकर बैठे रहे। रविवार को भी आहोर अस्पताल की मॉर्च्यूरी के बाहर बैठे हुए है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है।