दीपावली त्यौहार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
दीपावली त्यौहार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश
पाली, 16 अक्टूबर। जिला मजिस्ट्रेट एल एन मंत्री ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज पर 20, 22 व 23 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट मंत्री ने आदेश में शांति सद्भावना, कानून व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने तथा भीडभाड वाले स्थानों पर अपेक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम शहर एवं जिले के सभी ग्रामों एवं कस्बों में पर्याप्त एवं नियमित विद्युत सप्लाई तथा आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचने के लिए समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, विकास अधिकारी पंचायत समिति, आयुक्त नगर परिषद, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं अन्य समस्त विभागों के कार्यालयाध्यक्ष व अन्य अधिकारीगण पर्व के दौरान मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। अधीक्षण अभियन्ता जलदाय सभी क्षेत्रों में पर्याप्त एवं नियमित पानी की सप्लाई, सीएमएचओ, बांगड़ चिकित्सा प्रिंसीपल को, राजकीय कॉलेज मेडिकल पाली को पर्व के दौरान चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस, इमरजेंसी सेवा व डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था रखेंगे, पर्व के दौरा आतिशबाजी से होने वाली दुर्घनाओं के संबंध में आग से जलने पर प्राथमिक उपचार के संबंध में एडवाईजरी जारी करेंगे, आयुक्त नगर परिषद अग्निशमन वाहनों मय तकनीकी स्टाफ तैनात रखेंगे एवं आवश्यकता पडने पर उन्हें तुरन्त कार्यवाही के लिए भेजेंगे।
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को शहर में पूर्ण सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था, आवारा पशुओं के विचरण को रोकने की कार्यवाही करेंगे ओर संबंधित नगर पालिकों के अधिशाषी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट को अपने उपखंड क्षेत्र में लगने वाले अस्थाई/स्थाई आतिशबाजी मार्केट के लिए आतिशबाजी विक्रेता से अग्निशमन यंत्र सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं यथा पानी के ड्रम, बाल्टी, मिटटी की बाल्टीयां इत्यादि विक्रय स्थल के समीप रखना सुनिश्चित करवाएंगे तथा संबंधित नगर परिषद व नगर पालिका के माध्यम से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था निकटतम क्षेत्र में करवाया जाना भी सुनिश्चित करेंगे तथा पेट्रोल पम्प, गैस गोदाम, ज्वलनशील पदार्थाे के विक्रय, भण्डार स्थल के निकट अस्थाई या स्थाई आतिशबाजी का विक्रय या प्रदर्शन नहीं हो इसके लिए आवश्यक निरीक्षण संबंधित विभागों के साथ किया जाकर संबंधित की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी कर अपेक्षित व्यवस्था सुनिश्चित करवाएंगे। जिला पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के अंतर्गत विरचित ध्वनि प्रदूषण (विनिमय एवं नियंत्राण) नियम 2000 के अन्तर्गत ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण उपायों एवं ध्वनि के परिपेक्ष्स में परिवेशी वायु गुणवत्ता की पालना कराने के लिए प्राधिकारी घोषित किया गया है, जिसकी पालना करना सुनिश्चित करेंगे।
दीपावली पर्व पर जिले में 24 कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाए
पजिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने धार्मिक पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज 20 से 23 अक्टूबर 2025 को मनाए जाने के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
आदेश के तहत संपूर्ण उपखण्ड पाली के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट पाली, पाली शहर के लिए तहसीलदार पाली, ग्राम खैरवा के लिए नायब तहसीलदार पाली, संपूर्ण उपखंड क्षेत्र रोहट के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहट, थाना क्षेत्र जैतपुर, तहसील रोहट के लिए तहसीलदार रोहट, संपूर्ण उपखंड क्षेत्र बाली के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट बाली, फालना थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार बाली, उप तहसील क्षेत्र नाणा के लिए नायब तहसीलदार नाणा, उप तहसील क्षेत्र बेड़ा के लिए नायब तहसीलदार बेड़ा, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर के लिए एसडीएम सुमेरपुर, पुलिस थाना क्षेत्र साण्डेराव के लिए नायब तहसीलदार सुमेरपुर, पुलिस थाना क्षेत्र तखतगढ़ के लिए नायब तहसीलदार तखतगढ़, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी, कस्बा सादड़ी व घाणेराव के लिए तहसीलदार देसूरी, कस्बा नोडल के लिए नायब तहसीलदार देसूरी, उपखण्ड क्षेत्र रानी के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी, कस्बा रानी स्टेशन के लिए तहसीलदार रानी, खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खिंवाड़ा, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सोजत के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत, कस्बा सोजतसिटी व सोजत रोड थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार सोजत, बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार बगड़ी नगर, सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन, पुलिस थाना सिरियारी क्षेत्र व आउवा के लिए तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
------------