नगरपालिका स्वच्छ्ता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित
नगरपालिका स्वच्छ्ता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत आज नगर पालिका सोजत सिटी द्वारा अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के निर्देशन में सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्रों का मेडिकल हेल्थ चेकअप करवाया गया केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के साथ उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को नगर पालिका सोजत के चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सफाई मित्रों के स्वच्छता व्यवस्था में योगदान एवं उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई।
इस दौरान चेयरमेन प्रतिनिधि राजेश तंवर ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी जगदीश सोलंकी, हितेश सोनी , नागेंद्र सिंह, दीपक मीणा, MIS गोविन्द चौहान,
नगर पालिका के नव निर्वाचित पार्षद कैलाश चावला, अमराराम, रामावतार भाटी, ओमप्रकाश(गुरु), हरिकिशन,
इरफान खान, मोहम्मद नासिर सिलावट सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
नगर पालिका सोजत सिटी द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत स्वच्छता, जनजागरूकता, सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं एवं अभियान का सफल क्रियनवयं किया जा रहा है ।