हज वेलफेयर सोसाइटी अब चलाएगी साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान
हज वेलफेयर सोसाइटी अब चलाएगी साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता अभियान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर। आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी, जोधपुर जिला इकाई की एक विशेष प्रशिक्षण मीटिंग दिनांक 30/09/2026 को कार्यालय 2, जमजम इंटरप्राइजेज, चिलघर चौराहा, जोधपुर में आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सोसाइटी अब तक शिक्षा के क्षेत्र में, मेडिकल फिटनेस व स्वास्थ्य सेवा में कार्य कर रही थी, अब इसके साथ-साथ साइबर ठगी को रोकने के लिए भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत मुस्लिम मोहल्लों, मुस्लिम स्कूलों, मदरसों और सोशल मीडिया के माध्यम से आम लोगों को साइबर अपराधों से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इस विशेष मीटिंग में साइबर क्राइम पुलिस के एक्सपर्ट सदस्य के साथ-साथ आल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैय्यद आरिफ अली, सेक्रेटरी हाजी शहजाद अंसारी सहित पदाधिकारी अब्दुल मन्नान, हाजी इकराम खान, आमिर अंसारी, जुबैर अली, फैयाज अली, एजाज अहमद, अप्पु राजा, अतीक खान, इरफान अली, चमन बानो, चंदा खानम, अमीरुद्दीन, जाहिद खान, शरीफ मोहम्मद, अनवर बैग, शाकिर अहमद, शकील अहमद आदि की मौजूदगी में मीटिंग सम्पन्न हुई।