महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत रामेलाव तालाब पर श्रमदान ,महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सोजत सिटी द्वारा रामेलाव तालाब परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर सहित पार्षद हीरालाल, रामअवतार भाटी, अमराराम, मोहम्मद नासिर सिलावट, श्याम गहलोत, गंगा सिंह, कैलाश चावला, इमरान खान सिपाही एवं हरिकिशन सोलंकी ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश तंवर द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, नगरपालिका कार्मिकों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।

नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों में हितेश सोनी, ललित काला, गोविंद चौहान,कपिल देव, जगदीश,जमादार कविता एवं गणपत, नेमाराम, जितेंद्र सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामेलाव तालाब परिसर में साफ-सफाई एवं श्रमदान कर स्वच्छता, जनभागीदारी तथा सार्वजनिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई।

नगर पालिका सोजत सिटी द्वारा दोनों अभियानों के अंतर्गत स्वच्छता, जनजागरूकता एवं जनभागीदारी से संबंधित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है।