उद्योगपति विकास टांक (MLT परिवार) ने स्कूल बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

उद्योगपति विकास टांक (MLT परिवार) ने स्कूल बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

उद्योगपति विकास टांक (MLT परिवार) ने स्कूल बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। उद्योगपति विकास टांक (MLT परिवार) ने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ मना कर बच्चों में खुशियां बांटी। इस सुअवसर पर विकास टांक ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिजन बस्ती में 100 विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम मे गजेन्द्र श्रीमाली, राजेन्द्र वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि गौतम तंवर , शशांक टांक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्राओं ने शेष मैदान में ब्लॉक या पत्थर फिटिंग का आग्रह किया। जिसे उपस्थित साथियों ने सहजता से स्वीकार कर शीघ्र इस कार्य को पूर्ण करवाने का सभी को विश्वास दिलाया। सुरेश मेवाड़ा व विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। विकास टांक साहब का विद्यालय परिवार की तरफ से जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।