किशोर गृह से भागा किशोर
किशोर गृह से भागा किशोर जोधपुर / मंडोर थाना क्षेत्र स्थित किशोर गृह में रह रहा एक बालक खिड़की फांदकर भाग गया। कई जगहों पर तलाश के बाद भी बालक का पता नहीं चल सका। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की ओर से रिपोर्ट दी गई है।
राजकीय किशोर गृह के सुरक्षा गार्ड ने बताया कि 7 नवंबर की सुबह नवनिर्मित हॉल के वेंटिलेशन खिड़की से कूद कर बालक भाग गया। वह किशोर गृह में वेंटिलेशन खिड़की के पास लगे पाइप को पकड़कर ऊपर चढ़ा और वहां से नीचे कूद गया।
पता लगने पर सुरक्षा गार्ड की ओर से अधीक्षक को सूचना दी गई। बाद में उसे कई जगह पर ढूंढा लेकिन बालक नहीं मिला। उसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मंडोर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी।