अक्षय तृतीया "बाल विवाह को कहे ना" बाल विवाह रुकवाओ भाबोसा, म्हाने छोटी ने किउं परणाओ

अक्षय तृतीया "बाल विवाह को कहे ना" बाल विवाह रुकवाओ भाबोसा, म्हाने छोटी ने किउं परणाओ
Photo the bhaswar times (dk@pali)

अक्षय तृतीया "बाल विवाह को कहे ना" बाल विवाह रुकवाओ भाबोसा, म्हाने छोटी ने किउं परणाओ।

राजस्थान प्रदेश एवम पाली जिले के देसूरी, रानी पाली, रोहट, मारवाड़ जंक्शन, रायपुर, सोजत, जैतारण आदि आज अक्षय तृतीया मनाई गई पूर्व एवम वर्तमान में चोरी छिपे बाल विवाह सम्पन्न हो रहे थे विशेष कर आज आखातीज पर अबूझ सावो में इस सामाजिक कुरीति के ज्यादा होने की संभावना रहती हैं। इस दरमियान जिला प्रशासन द्वारा भी विषेश अभियान चलाया जा रहा है। ताकि बाल विवाह न हो।  इस दौरान कई संगठनों, संस्थान, समितियां आदि इस रोकथाम पर जोर दें रही है।

आज शहर में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वावधान में आंगनवाड़ी केंद्र, मंडली खुर्द 1 & 2 पर विधिक अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। निःशुल्क विधिक सहायता,बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ की जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण,  मांगीलाल तंवर(पीएलवी) द्वारा दी गयी।

आंगनवाड़ी पर उपस्थित महिलाओं को बताया की वर्तमान में भी चोरी छिपे बाल विवाह सम्पन्न हो रहे हैं। विशेष कर आज आखातीज पर अबूझ सावो में इस सामाजिक कुरीति के ज्यादा होने की संभावना रहती हैं। इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मनीषा कंवर, श्रीमती कन्या देवी, सहायिका पिस्ता देवी,आशा सहयोगिनी शशि गहलोत आदि रहें।