चार मोटर साईकिल चोर सहित एक नाबालिक गिरफ्तार
चार मोटर साईकिल चोर सहित एक नाबालिक गिरफ्तार जोधपुर / चार बाइक चोर के साथ एक नाबालिक को चोरी की एक मोटर साईकिल के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया गया
पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश के निर्देश पर विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव ने कार्यवाही करते हुए चोरों को गिरफ्तार किया.पुलिस उपायुक्त विनीत बंसल के निर्देशन में चोरी की आठ मोटरसाइकबरामद की हैं साथ ही वारदात में एक नाबालिग शामिल हैं. जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर शहर के विभिन्न स्थानों से बाइक बरामद की. विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। टीम ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। यह आरोपी हाईवे और कॉलोनी में वाहनों की रेकी कर चोरी करते थे और फिर इन वाहनों को सस्ती रेट पर लेबर क्लास लोगों को बेच दिया करते थे । पुलिस ने इन आरोपियों को रिमांड पर लिया है और उनसे अन्य वारदातों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।