सक्षम संस्थान की बैठक का आयोजन
*दिव्यांगों को सक्षम बनाने के लिए काम करने का निर्णय*
सक्षम संस्थान की बैठक का आयोजन
पाली दिव्यांगों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली सक्षम संस्थान की बैठक दिव्यांग सेवा केंद्र पाली में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता चंद्रशेखर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सक्षम द्वारा की गई।मुख्य अतिथि सुरेश चन्द्र मेवाड़ा प्रांत सचिव सक्षम रहे । बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने दिव्यांगता और उसके प्रकारों पर विस्तार से चर्चा की। दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विभिन्न वैकल्पिक रोजगार योजनाओं पर विचार विमर्श किया व आवश्यक सुझाव दिए। सुरेश चंद्र मेवाडा ने सक्षम के द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों व योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की । झालाराम देवासी चरेवैती प्रकोष्ठ के प्रांत प्रमुख द्वारा दिव्यांगों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का निराकरण करने के लिए ग्राम स्तर तक दिव्यांग यात्रा का आयोजन कर दिव्यांगों में जागृति लाने का प्रयास करने का सुझाव दिया । डॉ मांगीलाल चौधरी जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जिले में थैलेसीमिया के मरीजों के रक्त की आवश्यकता है और उन्हें रक्तदान करने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए। मनोहर लाल जोशी जिला अध्यक्ष सक्षम ने जिले में संचालित दिव्यांग सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं से अवगत करवाया और भविष्य में उपलब्ध होने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।राजेन्द्र कुमार सेवा भारती ने दिव्यांग सेवा केन्द्रों पर वंचित वर्ग के बच्चों को लाभान्वित करने का संकल्प लिया। बैठक में निर्णय लिया कि जिले के सभी दिव्यांगों का सर्वे किया जाएगा और उन्हें आने वाली परेशानियों के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा जिसके लिए सरकार व भामाशाहों की मदद ली जाएगी । बैठक में डॉ सौरभ गौड़ ओम प्रकाश पटेल राजू देवासी सुमित सेन जालम सिंह ईशा राखेचा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन सुरेश जांगिड जिला सह सचिव ने किया