अवैध पिस्टल सहित एक गिरफ्तार   

अवैध पिस्टल सहित एक गिरफ्तार   

अवैध पिस्टल सहित एक गिरफ्तार       पाली / पुलिस ने अभियुक्त नरपत बंजारा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो केम्पर बरामद की हैं.

पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने बताया कि जिला पाली मे अपराध की रोकथाम व अपराधियो की धरपकड एंव जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतु जिला पाली में जिला मुख्यालय स्तर पर ऑपरेशन गुप्त प्रारम्भ किया जाकर जिले के समस्त अधिकारियो को अपराधो की रोकथाम व आर्म्स एक्ट के तहत् ज्यादा से ज्यादा कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर नि.पु थानाधिकारी हनुवंतसिह पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना अनुसार अभियुक्त नरपत बंजारा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व परिवहन मे प्रयुक्त बोलेरो केम्पर बरामद कर प्रकरण संख्या 151 / 27.11.2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। अवैध हथियार (पिस्टल) सप्लायर के बारे मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।