नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी और हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

जोधपुर | देव नगर थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सोमकरण के निर्देशन में दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चाकू की नोक पर नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान नकबज़नी की फिराक में घूम रहे हिस्ट्रीशीटर विनोद सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग एडीसीपी रोशन मीणा और एसीपी रविन्द्र बोथरा द्वारा की गई। वहीं डीसीपी विनीत बंसल के साप्ताहिक फीडबैक सिस्टम और पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश की निरंतर निगरानी का भी कार्रवाई में अहम योगदान रहा।