चेन स्नेचिन के आरोपियों का पैदल जुलुस
चेन स्नेचिन के आरोपियों का पैदल जुलुस पाली /शहर में 30 अक्टूबर को हुई चेन स्नेचिंग की सनसनीखेज वारदात के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने के बाद आज उनका कोतवाली थाने से बांगड़ अस्पताल तक पैदल जुलूस निकाला। यह जुलूस अपराधियों में खौफ पैदा करने और आमजन को पुलिस की कार्रवाई का भरोसा दिलाने के उद्देश्य से निकाला गया। पूरे रास्ते आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे जबकि पुलिसकर्मी ढोल और थाली बजाकर जनता का ध्यान आकर्षित करते रहे। शहरवासी इस जुलूस का वीडियो बनाते रहे। यह दृश्य पाली शहर के लिए एक विरल घटना थी जिसमें अपराधी सरेआम अपनी करनी पर शर्मिंदा होते दिखाई दिए।
आरोपियों ने 30 अक्टूबर को मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर उनकी चार तोले सोने की चेन लूट ली थी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वारदात से पहले आरोपियों ने एक मकान की छत पर बैठकर पूरी प्लानिंग की थी।
कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी रामदेव रोड निवासी प्रकाश व विजय दोनों सगे भाई हैं। वंही केशव नगर निवासी दीपक तीसरा आरोपी है
कोतवाली थाना पुलिस द्वारा यह सख्त कार्रवाई आरोपियों में डर पैदा करने के लिए की गई ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपराध करने से पहले दस बार सोचे। पुलिस का मानना है कि इस तरह की मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई से शहर में अपराधों पर अंकुश लगेगा।