रोशनी से जगमगाया मेहंदी नगरी सोजत
रोशनी से जगमगाया मेहंदी नगरी सोजत
हर्षोउल्लास से मनाई दीपावली
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की विशेष रिपोर्ट
सोजत। दीपावली के पावन पर्व पर मेहंदी नगरी सोजत रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने यहां दीपोत्सव खुशी और उमंग से मनाया। पूरा शहर रोशनी से नहाया रहा। लक्षमी पूजन 20-21अक्टूबर को करने से शहर मे दीपावली त्यौहार दो दिन मनाया गया। घरो के बाहर रंग बिरंगी रंगोली, मिट्टी के और मोम के दीपक लगाकर घरो को सजाया गया। पूरे बाजार में लाइटिंग भी की गयी जिससे शहर में रौनक और जगमगाहट की तस्वीर देखने को मिली। आमजन ने लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखों का भरपूर आनंद लिया। परंपरागत रोशनी देखने का भी आनंद लिया। शांति और सोहार्द के साथ दिवाली मनाई गई। वहीं हिंदू मुस्लिम सभी ने एक दूसरे को दीपावली कि हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। शहर में जगह-जगह पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहे। दूसरे दिन शहर में राम श्यामा का दौर लगातार जारी रहा लोग एक दूसरे के घर पहुंच कर दीपावली की राम श्यामा की और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी और मीठा मुंह करवा कर खुशी का इजहार किया।
सोजत में दो दिन में फोड़े गए 2 करोड़ से ज्यादा के पटाखे
मेहंदी नगरी सोजत में इस बार दीपावली का उत्सव पहले से भी अधिक जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने न केवल माँ लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की, बल्कि बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। पटाखा बाजार में दो दिनों के भीतर ही 2 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। शहर के प्रमुख बाजार — काका चौराहा बस स्टैंड मेले का चौक, पुरानी सब्जी मंडी, चांदपोल गेट बिलरिया गेट जोधपुरिया गेट सहित और बस स्टैंड क्षेत्र — में रात देर तक रौनक छाई रही। रात दिन पटाखे की आवाज से शहर गुंजता रहा।