कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा आयोजित

कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा आयोजित

कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । कायस्थ समाज सोजत द्वारा यम द्वितीया के अवसर पर गुरुवार प्रातः कोट के मोहल्ले में स्थित श्री चित्रगुप्त जी भगवान के मंदिर में कलम-दवात की पूजा का आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला शाखा पाली के जिलाध्यक्ष भामाशाह लोकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता , प्रदेश पदाधिकारी रामस्वरूप भटनागर के मुख्य आतिथ्य एवं संरक्षक दिलीप भटनागर के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई । मंदिर के पुजारी पं. प्रदीप वैष्णव ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा का पाठ कर विधिवत कलम-दवात की पूजा करवायी ।

कायस्थ समाज सोजत के अध्यक्ष नवनीत राय 'रुचिर' ने बताया कि कलम-दवात की पूजा के पश्चात् आयोजित समाज की प्रमुख बैठक में कायस्थ समाज मुक्तिधाम विकास समिति सोजत का पुनर्गठन कर सर्वसम्मति से भामाशाह ईश्वरलाल माथुर को अध्यक्ष , समाजसेवी राकेश भटनागर को सचिव व नवनीत राय 'रुचिर' को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया । इस अवसर पर कायस्थ समाज की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती अनीता श्रीवास्तव व समाजसेवी राकेश भटनागर को भारतीय जनता पार्टी में शहर मंत्री नियुक्त करने तथा प्रिंस भटनागर को भाजपा में प्रदेश स्तर पर नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कायस्थ समाज सोजत द्वारा माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया गया ।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख महेंद्र भटनागर , उपाध्यक्ष भद्रेश भटनागर , सुनील भटनागर , मनीष माथुर , देव भटनागर  , यश राय , सुरेंद्र भटनागर , पंकज भटनागर , विशाल राय ,  पार्थ भटनागर  , अभिषेक राय , विवेक भटनागर , एडवोकेट चिराग भटनागर , श्रीमती वीणा भटनागर , पिंकी भटनागर , हरविंदर भटनागर , रवीना भटनागर , जीनल भटनागर , विधि भटनागर  आदि ने भी अपनी भागीदारी निभायी । आरंभ में भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के बाद संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया वहीं अंत में भद्रेश भटनागर ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन नवनीत राय 'रुचिर' ने किया ।