सर्दी ने दीं दस्तक
सर्दी ने दी दस्तक
जोधपुर /उत्तरी हवाएं चलने से राजस्थान में अचानक सर्दी बढ़ गई। जोधपुर, चूरू, अजमेर, पाली समेत 20 से ज्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। पाली में कल सबसे ज्यादा सर्द रात रही।
उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के कारण तापमान में इतना बदलाव हुआ। शहरों में पारा औसत से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में अगले तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा।

मौसम केन्द्र के अनुसार पाली में कल अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 31.6, जालोर में 31.5, नागौर में 30.5, , उदयपुर में 30.6 और जयपुर मेंअधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.
पाली में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।