स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्रतिभावान बालिकाओं का हुआ सम्मान

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्रतिभावान बालिकाओं का हुआ सम्मान

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल की प्रतिभावान बालिकाओं का हुआ सम्मान

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सोजत की प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया गया। समाजसेवी राजेन्द्र कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं एडवोकेट कल्पेश गोयल की अध्यक्षता में सीबीएसई शिक्षा बोर्ड से सोजत ब्लॉक के स्वामी विवेकानंद मॉडल राजकीय विद्यालय की बालिकाओं के वर्ष 2024-25 में कक्षा 10 और 12 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये थे, उन सभी बालिकाओं को 3500 रुपये और प्रमाण पत्र देकर अशोक गुप्ता सेवा निवृत्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी जैन ट्रस्ट सोजत की प्रेरणा से स्वर्गीय श्री रंगरूप मल कोठारी सेवानिवृत्त आईएएस की स्मृति में श्री नरेंद्र सिंह 

ढ़ढ़ढा सेवानिवृत्त न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय एवं दलवीर सिंह ढ़ढ़ढा सेवानिवृत्त 

आरएएस निवासी बॉम्बे मोटर्स जोधपुर द्वारा यह राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी सहित विद्यालय स्टाफ विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित थे। मंच संचालन लाल सिंह लखावत और किशोर सर ने किया।