नशे के विरुद्ध जन चेतना जागृत करने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
नशे के विरुद्ध जन चेतना जागृत करने हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। सोजत महोत्सव के तहत राजकीय महाविद्यालय में 26 सितम्बर को 11.00 बजें भाषण प्रतियोगिता का आयोजन होंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन युवाओं में नशे के विरुद्ध जन चेतना जागृत करने के उद्देश्य सहित अभिव्यक्ति क्षमता का विस्तार करने एवं अवसाद में आकर आत्म हत्याओं की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के उपाय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। सोजत महोत्सव समिति उपाध्यक्ष भवानी शंकर सोनी ने बताया कि इस आयोजन में विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे एवं चैयरमेन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुंम तथा सोजत महोत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे वहीं आयोजन समिति सह सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि माणक चौहान डबल हाथी की तरफ से इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 2100- दितीय विजेता को 1100 तथा तृतीय विजेता को 500 रुपए की ईनामी राशि मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाऐंगे। वहीं राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य सुभाष नवल व आरती पालीवाल ने बताया कि वर्तमान समय में युवाओं में चेतना जागृत करने के लिए सोजत महोत्सव समिति एवं महा विधालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं।