सोजत मोहत्सव समिति की बैठक 7 अक्टूबर को

संगीत मय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। सोजत महोत्सव समिति की एक बैठक 7 अक्टूबर मंगलवार को 3.00 बजें स्थानीय राज राजेश्वरी मंदिर सिटी टैंक पर रखी गई है। सोजत महोत्सव संयोजक अनोपसिंह लखावत सहित सभी सदस्यो द्वारा संगीत मय सुंदर काण्ड पाठ में शिरकत की जाऐगी तथा क्षेत्र की समृद्धि एवं सुख शांति की कामना की जाऐगी क्षेत्र के ख्यात नाम गायक पीयुष त्रिवेदी द्वारा संगीत मय सुंदर काण्ड एवं हनुमान चालीसा का सस्वर प्रस्तुतिकरण होगा। उल्लेखनीय है कि 972 वें सोजत महोत्सव में इस बार कई शानदार आयोजन हुए जिसके चलते महोत्सव प्रदेश भर में चर्चित रहा नवरात्रि में नौ दिन तक चले सोजत महोत्सव में बड़ी संख्या में शहर वासियों ने सक्रीय भागीदारी निभाई।