आउटरीच कैंप में 112 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य चेकअप*

आउटरीच कैंप में 112 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य चेकअप*

*आउटरीच कैंप में 112 लोगों ने करवाया स्वास्थ्य चेकअप*

पाली7 फरवरी /  शहर के बजरंग बाड़ी में स्थित रामदेव मंदिर में शनिवार को चिकित्सा विभाग की ओर से आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क उपचार दिया गया।

सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत पाली के टैगोर नगर स्थित यूपीएचसी की ओर से नजदीकी बजरंग बाड़ी में बाबा रामदेव मन्दिर में आयोजित कैंप में चिकित्सा प्रभारी डॉ.राकेश हाटेला द्वारा 130 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क उपचार दिया गया। 

उन्होंने बताया कि कैंप में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। शिविर के अंदर सर्दी-खांसी जुकाम बुखार, ब्लड प्रेशर शुगर दांत और पेट से जुड़ी बीमारियों की जाँच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को निःशुल्क दवाई वितरित की गई जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ी राहत मिल सके।

ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर अशोक भार्गव ने बताया कि कैंप का आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित जरूरत बंद लोगो तक उपचार पहुंचाना है। स्थानीय लोगों ने इसकी जमकर प्रशंसा की। डेंटल हाइजेनिस्ट गुलशन मेहता द्वारा दांतों की जॉच करके नियमित साफ सफाई रखने की सलाह दी। नर्सिंग ऑफिसर कुलदीप गर्ग व कल्पेश कुमार द्वारा 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की बीपी और शुगर जांच की। नर्सिंग ऑफिसर पूजा सैनी ने लगातार दो सप्ताह से अधिक आने वाली खांसी से पीड़ित लोगों को नजदीकी अस्पताल पर दिखाने की सलाह दी। एएनएम नाजमीन और अमरीन द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया।

इस अवसर पर डॉ राकेश हाटेला ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइजर अशोक भार्गव डेंटल हाइजेनिस्ट गुलशन कुमार, नर्सिंग ऑफिसर पूजा सैनी कुलदीप गर्ग कल्पेश एएनएम नाजमीन अमरीन आशा सहयोगिनी अन्नू गहलोत विमला कुमारी सहित काफी लोग मौजूद रहे।